जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड संख्या 14 के पार्षद प्रत्याशी सत्यनारायण अग्रवाल ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, शनिवार को वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से स्वयं मुलाकात कर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं कुछ नया करने की सोच की पहचान रखने वाले सत्यनारायण अग्रवाल ने मतदाताओं से उनके सहयोग के लिए हर समय उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री अग्रवाल ने शनिवार को घर-घर जाकर सीधे मतदाताओं से संपर्क किया एवं वार्ड 14 के निवासियों के साथ क्षेत्र में पदयात्रा की एवं लोगों से जुगसलाई के विकास के लिए बेबी वाकर छाप पर मोहर लगा कर विजयी बनाने की अपील की. पदयात्रा में उनके साथ सुरेश सोंथालिया, भरत वसानी, किशोर गोलछा, प्रकाश जोशी, देवेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अमर शर्मा, मधुसूदन गनेडीवाल, विष्णु चौधरी, बीना खिरवाल, महेश खिरवाल, गोपाल गनेडीवाल, बबन शर्मा, शशिभूषण ठाकुर, उमेश खिरवाल, नरेश खिरवाल, संजू खिरवाल, सुशीला खिरवाल, रिंकू खिरवाल, आनन्द चौधरी, जय खिरवाल, सत्यभामा खिरवाल, बबलू सारस्वत, अमर शर्मा आदि बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने मतदाताओं से अपार समर्थन, प्यार एवं आशीर्वाद प्राप्त होने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें उनकी समाजसेवा का प्रतिफल उनकी जीत के रूप में मिलेगा. उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा अपने क्षेत्र के मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि जुगसलाई में अपेक्षित विकास होगा, साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होगी, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी, कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को शत्-प्रतिशत लागू कराने, जुगसलाई बाजार में सुरक्षा की व्यवस्था एवं जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया.



