जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित महालक्ष्मी राणी सती दादी एवं अंजनी माता मंदिर, साकची का 6वां वार्षिकोत्सव 19, 20 और 21 फरवरी को महालक्ष्मी मंदिर साकची सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया.इस अवसर पर 21 फरवरी को दैनिक पूजन, पुष्प अर्चन, हवन, अखण्ड ज्योति और महामंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा. मंगलपाठ वाचिका मेघा निगानिया चिरकुण्डा इस अवसर पर उपस्थित थीं. बड़ी संख्या में जमशेदपुर के आसपास के भक्तजन उपस्थित रहे, पूरा भक्तिमय का वातावरण जमशेदपुर में रहा, सभी ने एक दूसरे का खूब सहयोग किया, अंतिम दिन महाभंडारा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

लगभग 1000 भक्तों ने महाभंडारा में प्रसाद ग्रहण किया.इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल , नरेश संगी, ओम प्रकाश अग्रवाल ,शंभू चौधरी, गौरव अग्रवाल ,कृष्ण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल सनी संगी ,पप्पू अग्रवाल ,मुन्ना अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल ,रिंकू जलूका, सतीश शर्मा ,लक्ष्य खिरवाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.



