जमशेदपुर : नगर निकाय के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से कार्रवाई की है. कांग्रेस नेता फिरोज खान और सलीम खान को कांग्रेस के अनुशासन के खिलाफ काम करने के लिए पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. फिरोज खान की पत्नी जेबा खान मानगो नगर निगम के चुनाव में मेयर की प्रत्याशी है. वे लगातार अपनी पत्नी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे है जबकि कांग्रेस ने अपना समर्थित उम्मीदवार पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को बनाया है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं, सलीम खान भी लगातार पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार में लगे है. इसको देखते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अनुशंसा पर जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. इससे पहले चुनाव लड़ने के कारण जेबा खान और कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह को भी पार्टी से हटाया गया है. जीतेंद्र सिंह की पत्नी भी मेयर की प्रत्याशी है और चुनाव लड़ रही है.



