जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में महापौर (मेयर) के रुप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता आसीन हो चुकी है. जाहिर सी बात है कि वहां पर चुनाव में अब सबकी निगाहें उपमेयर के चुनाव पर है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मानगो नगर निगम का उपमेयर या उपमहापौर का चुनाव 17 मार्च को होने वाला है. इसको लेकर अभी से लामबंदी तेज हो गयी है. इसको लेकर अभी तैयारी है कि भाजपा और जदयू की एनडीए की टीम चाहेगी कि अपना उपमहापौर या उपमेयर बनाये. महापौर का चुनाव भाजपा और जदयू की टीम हार चुकी है. ऐसे में अब सभी लोग उपमहापौर की ताकत लगायेंगे. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी चाहेंगे कि उनका कोई आदमी ही उपमेयर बने. इसको लेकर उनकी टीम भी लाबिंग में लगी है जबकि भाजपा भी चाहेगी कि अपने लोग ही चुनाव में जीतकर उपमेयर बनाया जाये ताकि मेयर के तौर पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को आसानी से सबकुछ चलने नहीं दिया जाये. (नीचे भी पढ़ें)
17 मार्च को होने वाले उपमेयर के चुनाव में तय नियम के मुताबिक, चुने गये सारे 34 वार्ड सदस्य (एक सीट पर चुनाव नहीं हुआ क्योंकि प्रत्याशी का यहां निधन हो गया था और एक सीट पर किसी ने नामांकन नहीं भरा था) में से ही कोई एक उपमेयर का चुनाव लड़ सकता है और वे लोग ही उपमेयर के लिए वोट डाल सकते है. इसको लेकर मानगो नगर निगम में इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा मुसलिम वार्ड सदस्य की संख्या है, जो चाहेंगे कि कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार को ही प्रत्याशी बनाये. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा जदयू एनडीए गठबंधन द्वारा उपमेयर या उपमहापौर के लिए प्रत्याशी घोषित किये जा सकते है जबकि कांग्रेस भी अपना उपमेयर का प्रत्याशी घोषित कर सकते है. वर्तमान में इस चुनाव में भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी सुधा गुप्ता जोर लगायेंगे ताकि अपने गुड बुक या समर्थक वार्ड सदस्य को उपमेयर बनाया जा सके. वहीं, भाजपा और एनडीए चाहेगी कि अपने लोगों को चुनाव में जिताया जाये. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की भी प्रतिष्ठा इसमें दावं पर है. (नीचे भी पढ़ें)
वैसे उपमेयर के चुनाव में हो सकता है कि कांग्रेस से निष्कासित नेता फिरोज खान और जेबा खान भी अपनी ताकत लगाकर अपने समर्थक को उपमेयर बनवाये. इसको लेकर अंक गणित का खेल चल रहा है. अंतिम दौर आते तक वार्ड सदस्यों की खरीद बिक्री भी तेज हो जायेगी. वैसे उपमेयर के संभावित दावेदार और बड़े नेताओं के आवास पर मीटिंग का दौर शुरू हो गया है और पार्टी भी चल रही है ताकि अपने पक्ष में वार्ड सदस्यों को बैठाया जा सके. वर्तमान में हुए चुनाव में वार्ड 1 से कविता पोद्दार, वार्ड 2 से काशिफ रजा खान, वार्ड 3 से मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, वार्ड 4 से मोमिता चटर्जी, वार्ड 5 से राहुल सिंह कश्यप, वार्ड 6 से रवींद्र कुमार सिंह, वार्ड 7 से अशोक कुमार, वार्ड 8 से विवेक पात्र, वार्ड 9 से राजेश सिंह, वार्ड 10 से जीतेंद्र कुमार, वार्ड 11 से सुशीला शर्मा, वार्ड 12 से अनिता श्रीवास्तव, वार्ड 13 से रिया शुक्ला, वार्ड 14 से अश्विनी कुमार सिंह, वार्ड 15 से राजू प्रजापति, वार्ड 16 से अशोक बिरुआ, वार्ड 17 से अनिता देवगम, वार्ड 18 से जुली परवीन, वार्ड 19 से रानी परवीन, वार्ड 20 से इरफाना खातून, वार्ड 21 से इवशाद अहमद अंसारी, वार्ड 22 से किसी ने नामांकन नहीं किया था, वार्ड 23 से होमा आफरीन, वार्ड 24 से नुरुल हक अंसारी, वार्ड 25 से नाहिद उरुज, वार्ड 26 से गुलाम मुस्तफा रजा, वार्ड 27 से शगुफ्ता यासीम, वार्ड 28 से जेबा फरहीन, वार्ड 29 से परवीन बानो, वार्ड 30 से बिनोद रविदास, वार्ड 31 से पूनम मिश्रा, वार्ड 32 से प्रियंका सिंह, वार्ड 33 में प्रत्याशी के निधन होने से चुनाव स्थगित हो गया, वार्ड 34 से हेमंत कुमार सिंह, वार्ड 35 से नौशाद आलम और वार्ड 33 से ललिता प्रधान ने चुनाव जीता है.







