जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद में भी वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) का चुनाव होने वाला है. 16 मार्च को जुगसलाई नगर परिषद का उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. इसको लेकर भी जबरदस्त लामबंदी चल रही है. भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को चुनाव हराने के बाद पूरे जोश में झामुमो नेता और झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान के साथ मिलकर उपाध्यक्ष को लेकर सारे वार्ड सदस्यों से संपर्क स्थापित कर चुके है. दो समुदायों में वार्ड सदस्य पूरी तरह बंटे हुए नजर आ रहा है. जाहिर सी बात है कि हिदायतुल्लाह खान ने इसको लेकर जोड़तोड़ शुरू कर दी है. बताया जाता है कि 11 वार्ड में सीधे तौर पर मुसलिम समुदाय से जुड़े लोग जीते है. ऐसे में उनके साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन हिदायतुल्लाह खान कर चुके है और लगातार मीटिंग हो ही है. (नीचे भी पढ़ें)
22 वार्ड में से जिसको 12 वार्ड सदस्य का समर्थन हासिल होगा, वह उपाध्यक्ष बन जायेगा. तय नियम के मुताबिक, सारे 22 वार्ड सदस्य में से ही कोई एक उपाध्यक्ष का उम्मीदवार हो सकता है और इसकी वोटिंग भी वहीं 22 लोग ही करेंगे. ऐसे में इसको लेकर जबरदस्त तैयारी है. बताया जाता है कि उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीकर मुसलिम समुदाय के कारोबारी राहत हुसैन इसके प्रबल दावेदार है, जिनके भाई अब्बास अंसारी भी वार्ड सदस्य है. ये लोग हिदायतुल्लाह खान की पसंद है. वैसे इस पद के लिए अब्बास अंसारी की पुत्री फिरदौस रवीन भी दावेदार है. अब्बास अंसारी राजद से जुड़े नेता रहे है. वहीं, भाजपा नेता अनिल मोदी, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स से जुड़े सुरेश शर्मा लिप्पू, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, पत्रकार प्रवीण शेट्टी भी चुनाव में दावेदार है. वैसे भाजपा ने कहा है कि वे लोग अपने समर्थित उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी घोषित करेंगे. इसके बाद मुकाबला काफी रोमांचक होता नजर आ रहा है.







