जमशेदपुर : जमशेदपुर जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती के अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार गौसनगर स्थित बगदादीया मस्जिद के समीप रहने वाले अफताब अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री सोनम परवीन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से लापता है. परिजनों के मुताबिक सोनम परवीन कपाली स्थित झारखंड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह घर में किसी बात को लेकर सोनम और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई थी. इसके बाद वह घर में ही मौजूद थी, लेकिन कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो वह घर पर नहीं थी. परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद सोनम के माता-पिता कपाली ओपी पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
इधर युवती के पिता अफताब अंसारी ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को सोनम परवीन के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9113700458 पर संपर्क कर सूचना दें. परिवार ने बेटी को खोजने में मदद की गुहार लगाई है.







