जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता को कांग्रेस सेवादल के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अरबिन्द कुमार साहू और महिला सेवादल अध्यक्ष रीता शर्मा नें अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित कर बधाई दिया. साथ में महिला सेवादल की अनवरी परवीन भी शामिल थे. सुधा गुप्ता ने जनता के हक में जनता के सुझावों पर फैसला लेने की बात कही. साथ हीं कहा कि जनता के लिए 24 घंटे उनके दरवाजे खुले हैं. जनता के हर समस्या का समाधान होगा. क्षेत्र की विकास हीं उनकी पहली प्राथमिकता है.







