पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के रसुनचोपा गांव में दो संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने शनिवार को पकड़ लिया और पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से उड़ रही है, जिसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है. ऐसी घटना क्षेत्र में लगातार हो रही है. विगत दिनों भी मानपुर पंचायत में ग्रामीणों ने एक सर्वेयर को बच्चा चोरी के संदेह में धर दबोचा था. शुक्रवार रात से ही रासुनचोपा एवं आसपास के गांवों में दो संदिग्ध लोगों के घूमने की चर्चा चरम पर थी. शनिवार सुबह एक युवक एवं एक युवती के घूमते देख ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा और उससे पूछताछ करने लगे दोनों के द्वारा कुछ नही बताने पर उनके साथ मारपीट भी किये जाने की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनन्जय पासवान सदलबल घटनास्थल पर पहुंच दोनों संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों चाईबासा क्षेत्र के है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है इनसे और पूछताछ कर इनके परिवार की जानकारी ली जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
अफवाहों से बचे ग्रामीण,प्रशासन को सूचित करें : धन्नजय पासवान
कोवाली थाना प्रभारी धन्नजय पासवान ने कहा कि गांव मे लोग किसी तरह से बच्चा चोर के अफवाह मे कानून को हाथ मे नहीं ले. गांव मे कोई अनजान व्यक्ति आते है तो उसे पुछताछ करें, न कि अफवाह मे किसी तरह डरा-धमकाकर कानून को हाथ मे लें. यदि किसी तरह लोगों को संदेह होता है तो वह थाना- 9430774639 एवं 6206648709 पर सूचित कर सकते है.







