जमशेदपुर : जमशेदपुर के शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जिससे छह बाइक व साइकिल जलकर राख हो गयी. साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पीछे स्थित खाली जगह में रखे कचरे और कबाड़ में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में बगल में खड़ी पांच बाइक और साइकिल आग की चपेट में आ गयी. देखते ही देखते सभी बाइक जलकर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं बाइक टाटा स्टील के कर्मचारियों की थी. जिन्होंने पार्किंग में बाइक खड़ी कर कंपनी में गये थे. जिन कर्मचारियों की बाइक जली है उनमें राजेश शर्मा, सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी है. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.







