जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र से लापता बताए जा रहे युवक जाहिद हुसैन उर्फ विक्की और युवती निसहत गुल ने शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. उसमें प्रेमी जोड़े ने वीडियो जारी कर अपने विवाह की पुष्टि की है. वीडियो में दोनों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. दोनों ने बताया कि उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध था और उन्होंने अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी की रात से दोनों लापता है. दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर खोजबीन की मांग की थी. इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवक-युवती ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है. दोनों को जान का खतरा है इसलिए वे घर नहीं लौट सकते है. वीडियो सामने आने के बाद जुगसलाई क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. वहीं अब लोगों की नजर पुलिस और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.







