आदित्यपुर: झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के पदाधिकारियों का एक दल सीतारामपुर जलाशय के पास 60 एमएलडी के दूसरे और नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सघन निरीक्षण किया. विदित हो कि बीस दिन पहले बातचीत में नगर निगम के प्रशासक ने कहा था कि सीतारामपुर जलाशय से दूसरे और नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी लाने वाले पाइपलाइन की टेस्टिंग हो गई है और शीघ्र ही आदित्यपुर नगर को पानी मिलेगी.लेकिन आज नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का सूक्ष्म निरीक्षण करने से पता चला कि नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पूर्ण रूप में बनने में अभी और सात आठ महीने लग सकते हैं.इस नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की गुणवत्ता भी सही नहीं है और इसलिए इस नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति होने में इस साल के अंत के पहले मुश्किल है. (नीचे भी पढ़े)
पानी डैम से आने बाद बड़ा टैंक घेरे में जमा होकर नैसर्गिक फिल्टर प्लांट में जायेगा. वहां से पम्प हाउस में जायेगा और वहां से फिर फाइनल फिल्टर करने वाले प्लांट में जायेगा जहां से जलापूर्ति के भेजा जायेगा. इसमें पहले टैंक घेरे के बाहरी दिवार से पानी सीपेज कर रहा है. इसलिए उपायुक्त और नगर निगम के प्रशासक से मिलकर आग्रह करेंगे कि नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की गुणवत्ता के साथ इसे चार महीने में पूरा किया जाये. पुराने प्लांट का रखरखाव भी स्वच्छ, हाइजेनिक और सही नहीं है. शीघ्र ही अधिकारियों से मिलकर इसके लिए ज्ञापन सौंपा जायेगा. आदित्यपुर की जनता से आग्रह है कि सभी जागरूक नागरिक सीतारामपुर जलाशय के पास बन रहे नये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखने जरूर जायें और सभी मतभेदों को भुलाकर आदित्यपुर नगर में जलापूर्ति के विए रचनात्मक दबाव बनायें. टीम में संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे, रणवीर कुमार सिंह, केके झा, एसडी प्रसाद समेत सभी उपाध्यक्ष शामिल थे.







