जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 का रहने वाला कन्हैया रजक (29) है. इस मामले में शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने खुलासा किया. उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी के निर्देशानुसार और मेरे निर्देशन और डीएसपी लॉ एंड आर्डर के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया. इस दौरान टीम ने प्राथमिक अभियुक्त कन्हैया रजक को घर से गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी दो बार मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि महिला उस वक्त गली को पार कर रही थी और युवक नशे की हालत में था. तभी उसने महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट की. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.







