सैन फ्रांसिस्को : सैन फ्रांसिस्को के एक स्टार्टअप ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) ऑडियो जैमिंग डिवाइस तैयार किया है, जो आपके आस-पास लगे माइक्रोफोन को आपकी बातचीत रिकॉर्ड करने से रोक सकता है. डेविलेंस नाम की स्टार्टअप कंपनी ने ‘स्पेक्ट्रा’ पोर्टेबल एंटी सर्विलांस डिवाइस तैयार किया है. यह डिवाइस ओमनीडायरेक्शनल सिग्नल का इस्तेमाल करता है. ये सिग्नल सुनाई नहीं देते, किन्तु अपनी रेंज में आने वाले डिवाइसों द्वारा रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को खराब कर देते हैं. कंपनी की सीईओ ने एक्स पर पोस्ट करके स्पेक्ट्रा प्रोडक्ट को प्रस्तुत किया है. यह अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. इसकी शिपिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)

स्टार्टअप की सीईओ ऐडा बारादरी ने एक्स पर पोस्ट कर इस डिवाइस के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने दावा किया कि यह डिवाइस अनचाहे ऑडियो रिकॉर्डिंग को रोकने वाला पहला स्मार्ट डिवाइस है. हालांकि, ऑडियो जैमिंग डिवाइस काफी आम हैं. डेविलेंस ने इस डिवाइस की खासियत बताई गई है. इसे पोर्टेबल डिजाइन में लाया गया है और यही इसकी पहली और बड़ी खासियत है. इसे कहीं भी आसानी से फिट किया जा सकता है. डिवाइस माइक्रोफोन का पता लगाने के लिए एआइ का इस्तेमाल करता है और बहुत ही कम बिजली की खपत में ऑडियो रिकॉर्डिंग को जैम करता है. (नीचे भी पढ़ें)

रिपोर्ट की मानें तो स्पेक्ट्रा 1 की रेंज 2 मीटर है. 2 मीटर के दायरे में यह ओमनीडायरेक्शनल सिग्नल जैमिंग का इस्तेमाल करके ऑडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे किसी भी माइक्रोफोन को ब्लॉक कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह एक ऐसा सिग्नल छोड़ता है जिसे सुना नहीं जा सकता और जो रेंज में मौजूद हर माइक्रोफोन को साफ ऑडियो रिकॉर्ड करने से रोकता है.डेविलेंस का दावा है कि यह डिवाइस आस-पास के माइक्रोफोन का पता लगाता है, उन्हें रिकॉर्ड करता है और उसका पूरा डेटा देता है. इस स्टार्टअप का दावा है कि यह डिवाइस यूजर्स को अपनी प्राइवेसी बचाने में मदद करता है.







