चाईबासा : शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे चाईबासा के आमला टोला में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. एक अज्ञात लगभग बीस वर्षिय युवक चोरी करने के उद्देश्य से रुंगटा गैरेज से पाईप के सहारे शालिग्राम रुंगटा के आवास के छत पर चढ़ गया, चढ़ने के क्रम में खिड़की में लगा कांच के टूटने की आवाज से घर के लोगों को आभास हुआ तो उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो वह छत के ऊपर लगे हुए शेड पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. स्थानीय लोगों के द्वारा सूचित किए जाने के बाद फौरन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय आमला टोला पहुंचकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोन करके चाईबासा सदर के एसडीपीओ तथा थाना प्रभारी सदर चाईबासा को मामले से अवगत कराते हुए यथोचित पहल करने का मांग किया. वहीं अज्ञात लकड़ा द्वारा छत पर रखे ईट , पाईप आदि को नीचे खड़े लोगों पर फेंकने लगा. छत पर गए लोगों पर भी हमला करने लगा, चारों ओर से घिरे जाने की स्थिति में लकड़ा काफी आक्रामक हो गया था. लगातार स्थानीय लोगों पर वार कर रहा था. विशेषकर सुबह के वक्त स्कूली बच्चों का विद्यालय जाने का वक्त होने की वजह से भगदड़ मच गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं स्थानीय लोगों का भीड़ जुट गया. पुलिस कर्मी के पहुंचते ही वह शालिग्राम रुंगटा के आवास से छलांग लगाकर पास में ही स्थित विमल सराफ, महेश रुंगटा, छोटू पसारी के छत से आयकत हॉउस जा पहुंचा. पुलिस कर्मी की मौजूदगी में स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद उक्त लकड़ा को सुरक्षित सकुशल पकड़कर उतारा गया. इस दौरान स्थानीय लोग भी काफी आक्रोशित हो गए थे, जिसके बाद पुलिस अपने साथ लकड़े को सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के साथ थाना ले गयी. मौके पर स्थानीय निवासी दिलीप अग्रवाल, सुभम शर्मा, शिव बजाज, रोहित रुंगटा, गोपाल साह, आकाश अग्रवाल, भरत रुंगटा, सुरज विश्वकर्मा, गौतम रुंगटा, मानव जोशी, गोपाल साह, अनूप कारवा, मनोज तिवारी, विवेकानंद दिनोदिया, विक्की तिवारी, शैलेन्द्र प्रसाद, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे.







