पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर कालिकापुर काली मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में तीन छात्र गंभीर रूप में घायल हो गए .पोटका पुलिस द्वारा तीनों घायलों को इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है.मिली जानकारी के अनुसार हाथीबिन्दा पंचायत के बीरधा गांव निवासी करण धर (14), रोहित गोप (14) तथा नवीन सिंह (14) आसनबनी उच्च विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र हैं. (नीचे भी पढ़े)

ये तीनों हल्दीपोखर के गिरी भारती उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर तीनों मित्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान काली मंदिर के पास अचानक बाइक फिसल गई, जिससे तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि तीनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में नवीन सिंह और रोहित गोप को काफी गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है .सभी को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है .







