जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. कुल 16 कर्मचारियों को इस दौरान विदाई दी गयी और सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान सारे सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव कुमार तिवारी, संजय कुमार सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोल दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.







