जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के यूको बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक चोर को धर दबोचा. कानून को हाथ में न लेते हुए लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये चोर के पास से चोरी की गयी नल के बेचे हुए पैसे थे. बता दे कि मानगो थाना क्षेत्र के यूको बैंक कॉलोनी के रहने वाले डॉ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 10 मार्च की शाम जब वे छत पर चढ़ें तो देखा कि नल का पानी लगातार गिर रहा है. घर आकर सीसीटीवी खंगाला तो एक संदिग्द युवक दिखाई दिया. जो सीढ़ी से नीचे उतर रहा था. उसके हाथ में झोला था. बुधवार सुबह फिर वह कॉलोनी में आया. (नीचे भी पढे़ं)

चूंकी उसकी तस्वीर सिक्योरिटी गार्ड को दे दी गयी थी इसलिए सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया. तभी सभी लोग एकत्रित हो गये. वह चोरी की बात स्वीकार किया जब उसे पुलिस के पास भेजने की बात कही गयी. उसने कहा कि वह छत पर से नल चोरी किया था, जिसे बेचकर उसे 100 रुपये मिले थे. बुधवार को वह गोदाम में चोरी की नियत से पहुंचा था, तब तक सिक्योरिटी गार्ड ने उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले कर गयी है और आगे की कार्रवाई कर रही है.


















