चाकुलिय: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरु हो गयी. कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से गाजे बाजे के साथ घट लाया गया. घट लाकर मंदिर में स्थापित किया गया और इसके बाद पूजा अर्चना शुरू की गयी.पुजारी रंजीत पोलाई और मनोज रक्षित ने पूजा कराई. इसके बाद महिलाओं ने मां शीतला की पूजा की.(नीचे भी पढ़े)
घट यात्रा में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक, सचिव संजीव बारीक, बापी पोलाइ, वार्ड सदस्य मलय रुहिदास, देवाशीष दास, दीपेश पोलाई, गौरांग बारीक, महावीर सरकार, शिवशंकर दलाई, शिव प्रसाद कर, गौतम बारीक,मानस बारीक समेत अन्य सदस्य शामिल थे. कमेटी के अध्यक्ष अशोक बारीक ने बताया कि पूजा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में शुक्रवार को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.


















