जमशेदपुर : जमशेदपुर में शोभायात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता साहिल आनंद ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. शोभायात्रा राजस्टेट मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए मऊभंडार शिव मंदिर तक पहुंचेगी. बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मंटू सिंह और सुशांत सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति लेने, पोस्टर व बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए सभी सनातनी समाज के लोगों का सहयोग लिया जाएगा. साहिल आनंद ने कहा कि हिंदू नववर्ष के स्वागत के साथ-साथ इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
बैठक में मंटू सिंह, सुशांत सिंह, सुमन घोष, अभिषेक शुक्ला, सायन सेन, अमित मान, संतोष दास, सोनू कुमार, इकबाल सिंह, रोहित शर्मा, राहुल कोइरी, ओमकार मुखी, देवांशू उपाध्याय, रोशन शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















