जमशेदपुर : सुंदरनगर थानांतर्गत कुदादा के पास शनि-रविवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान दुर्गा हेंब्रम (16) निवासी हिस्कू और मार्शल सोरेन (15) निवासी केडो के रूप में हुई है. इस दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर मार्ग से आवागमन बाधित कर दिया है, जिसके कारण सुंदरनगर से लेकर जुगसलाई तक भीषण जाम लग गया. रविवार सुबह स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच देर तक चली वार्ता के बाद ट्रक मालिक से मुआवजा दिलाने पर सहमति बनी, जिसके बाद दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात दोनों किशोर हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान कुदादा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर टक्कर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और गुस्से का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसके कारण उधर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर बंधक भी बना लिया. सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. इस बीच सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ देर तक चली वार्ता के पश्चात मुआवजे को लेकर समझौता हुआ, तब ग्रामीण शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी.



