• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur chamber team meet cm hemant soren : सिंहभूम चैंबर के दल ने सीएम से मिल कर उनके समक्ष रखे कोल्हान व जमशेदपुर के विकास के मुद्दे, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और कोल्हान के औद्योगिक विकास समेत कई विषयों पर उनके समक्ष रखे अहम सुझाव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें कोल्हान एवं जमशेदपुर के औद्योगिक तथा शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ विधानसभा पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यवाही भी देखी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने चार प्रमुख विषयों को विस्तार से उनके समक्ष रखा. पहला मुख्य विषय धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना का था, जो पिछले छह वर्षों से अधिक समय से लंबित है. चैंबर की ओर से उक्त महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र गति प्रदान करने का आग्रह किया गया, क्योंकि इस से कोल्हान के विकास को गति मिलेगी. इस पर मुख्यमंत्री ने  बताया कि वे स्वयं इस परियोजना की प्रगति पर नजर रख रहे हैं और जल्द ही इसमें ठोस प्रगति दिखेगी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

दूसरा महत्वपूर्ण विषय टाटा स्टील के कमांड एरिया में जमशेदपुर में पिछले लगभग दस वर्षों से बंद पड़ी रजिस्ट्री का था. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रजिस्ट्री बंद होने के कारण शहर का रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और शहरी विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. इससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और शहर का विकास लगभग ठप हो गया है. चैंबर ने इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार से पहल करने का अनुरोध किया. तीसरा विषय झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) को अन्य राज्यों की औद्योगिक विकास संस्थाओं की तरह भूमि अधिग्रहण की अनुमति देने से संबंधित था. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में जियाडा के पास भूमि अधिग्रहण की शक्ति नहीं होने के कारण औद्योगिक भूमि बैंक का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण विशेषकर एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों की स्थापना बाधित हो रही है. चैंबर ने इस संदर्भ में अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए वैसी ही व्यवस्था झारखंड में लागू करने से राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

चौथा विषय जुगसलाई, मानगो तथा टाटा कमांड एरिया के बाहर के कई क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड में अभी भी “बिहार सरकार” का नाम दर्ज रहने से संबंधित था. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य विभाजन के बाद यह स्थिति अप्रासंगिक हो चुकी है, परंतु रिकॉर्ड में सुधार नहीं होने के कारण भूमि से संबंधित कई प्रशासनिक और कानूनी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. इस संबंध में व्यापक भूमि सर्वेक्षण कर रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार करने का अनुरोध किया गया. इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से भी मुलाकात कर उनके साथ भी इन चारों विषयों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान जमशेदपुर–आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक एलपीजी (कॉमर्शियल एलपीजी) की आपूर्ति में आ रही कमी और उससे उद्योगों को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा भी उनके समक्ष प्रमुखता से उठाया एवं उसके समाधान के लिए आवश्यक हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष (टैक्स एवं फाइनेंस) राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बांकरेवाल, सचिव (उद्योग) विनोद शर्मा तथा सचिव (टैक्स एवं फाइनेंस) अंशुल रिंगासिया भी शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती तथा घाटशिला विधायक सोमेस सोरेन से भी मुलाक़ात की. अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चैंबर द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और इनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
खबर

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

June 13, 2026
West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान
खबर

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

June 13, 2026
Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा
खबर

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

June 13, 2026
Next Post

Jamshedpur mini marathon : मिनी माइल्स मैराथन में 180 बच्चों ने दौड़ लगाकर दिया सुरक्षा का संदेश, प्रोजेक्ट मासूम के तहत बाल सुरक्षा-जागरूकता के लिए हुआ आयोजन

jamshedpur bjp rural : जमशेदपुर ग्रामीण भाजपा के सारे 13 मंडल के नये अध्यक्ष घोषित, पार्टी में बगावत, घाटशिला में 38 लोगों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, बड़शोल में भी विरोध में बैठक

jamshedpur potka development : पोटका के तेतला में 4.15 करोड़ की दो विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास, विधायक की पहल स्वीकृत गितिगोडा भवन और पावरु चौक–चारडीहा सड़क निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural snake bite – डुमरिया में सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा

West singhbhum school – करायकेला के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का निर्माण कार्य चार माह से ठप, छात्र परेशान

Jamshedpur bhagwat katha – बर्मामाइस में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन, बाराह अवतार व भगवान कपिल के उपदेशों ने मन मोहा

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News