जमशेदपुर : जमशेदपुर ग्रामीण भाजपा (पूर्वी सिंहभूम) के सभी मंडलों के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है. इसके तहत बहरागोड़ा से राजकुमार कर, बड़शोल से कमलकांत सिंह, दामपाड़ा से संजय महाकुड़, गुड़ाबांधा से गुरुचरण मार्डी, जादूगोड़ा से तनुश्री नंदा, मुसाबनी से जयंत घोष, सुरदा से अशोक पासवान, चाकुलिया से महादेव महतो, श्यामसुंदरपुर से शुभेंदू पात्र, घाटशिला से विजय पांडेय, गालूडीह से अमरदीप शर्मा, धालभूमगढ़ से काकुली सिंह और डुमरिया से नमिता नायक को मंडल अधय्क्ष बनायी गयी है. 13 मंडल अध्यक्षों में से तीन महिला को अध्यक्ष बनाया गया है. दूसरी ओर, इसका विरोध भी शुरू हो गया है. बरसोल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनू महाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका विरोध हुआ. वहीं, कई जगह पर विरोध चल रहा है. दूसरी ओर, घाटशिला मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ पूर्व मंडल महामंत्री सुखेन दास समेत 38 लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.



