जमशेदपुर : जमशेदपुर हिंदू उत्सव समिति हिंदू जनजागरण मंच की ओर से बुधवार, 18 मार्च को डिमना चौक ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से हिन्दू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा की संगम स्थली डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान होगी, जिसमें शहर के साथ-साथ आस-पास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू सम्मिलित होकर संगम स्थान, डिमना ट्रांसपोर्ट मैदान में भगवा स्नान करेंगे. हिंदू उत्सव समिति ने सोमवार शाम पत्रकारों को उक्त जानकारी दी. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की हुई बैठकों के आधार पर इस बार यात्रा में पांच लाख के करीब हिन्दुओ के शामिल होने की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा डिमना ट्रांसपोर्ट नगर से निकलकर मानगो चौक होते हुए मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर से महाराणा प्रताप चौक और पुराना किताब दुकान चौक होते हुए बंगाल क्लब के रास्ते साकची सुभाष मैदान (आमबगान) पहुंचेगी, जहां हजारों रामभक्तो कि उपस्थिति में 21 पंडित भारत माता की भव्य आरती करेंगे. उन्होंने बताया कि डिमना ट्रामसपोर्ट नगर मैदान में भगवान श्रीराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा, श्रीराम दरबार की झांकी, शिव परिवार की झांकी, अघोरी नृत्य की झांकी, शिव तांडव व रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका,बानर सेना एवं भव्य डीजे आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे.
मानगो निवासी जय महाकाल सेवा संघ के संरक्षक नित्यानंद सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा अपने आप में अद्भुत और भव्य होगी. इस वर्ष यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी, जो पारंपरिक परिधान के साथ महारानी लक्ष्मी बाई व रानी दुर्गावाती के समान अपने धर्म की रक्षा का संदेश देंगी. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता मानगो सहित शहर के सभी हिन्दू परिवारों में जाकर आग्रह कर रहें हैं कि उपर्युक्त यात्रा में हर हिंदू घर से कम से कम एक व्यक्ति शामिल होकर हिन्दू एकता को मजबूती प्रदान करे. (नीचे भी पढ़ें)
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने एवं विधि-व्यवस्था व यातायात नियमों की जिम्मेवारी हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू जन जागरण मंच ने 200 प्रमुख कार्यकर्ता संभालेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगल अखाडा के मुन्ना सिंह, हिन्दू जनजागरण मंच के प्रमुख अमित शर्मा व पवन ने हिन्दू समाज का आगामी 18 मार्च को दोपहर 3 बजे से हिन्दू एकता को बढ़ाने के लिए सभी हिन्दुओं से अपने-अपने घरों से निकलने और यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने एवं अपनी सहभागिता करने का आह्वान किया.




