कोलकाता : निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल में आधिकारियों की लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहा है. चुनाव आयोग ने अब 17 और अधिकारियों की नई पोस्टिंग कर दी है. चुनाव आयोग ने 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी पुष्पा को बारासात जिले का एसपी नियुक्त किया है. 2012 बैच के ही आइपीएस अधिकारी अंशुमन साहा को पूर्व मेदिनूपुर का एसपी बनाया गया है. चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों को हटाया है, उन्हें चुनाव खत्म होने तक चुनावी ड्यूटी नहीं दी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
आयोद ने 2013 बैच के आइपीएस सचिव को मुर्शिदाबाद जिले का एसपी बनाया है तो 2016 बैच के आइपीएस जसप्रीत सिंह को कूचबिहार का एसपी बनाया गया है, 2011 बैच के आइपीएस सूर्यप्रताप यादव बीरभूम के नए एसपी बनाए गए हैं तो 2014 बैच के एसपीएस राकेश सिंह को इस्लामपुर का एसपी बनाया गया है. 2017 बैच के आइपीएस कुमार सनी राज हुगली ग्रामीण के एसपी बनाए गए हैं तो 2013 बैच की इशानी पॉल डायमंड हार्बर की एसपी बनाई गई हैं. 2017 बैच की आइपीएस अलकनंदा भोवाल बशीरहाट की नयी एसपी बनाई गई हैं तो 2015 बैच के आइपीएस अनुपम सिंह मालदा के एसपी बनाए गए हैं. 2015 बैच के ही वाइ श्रीकांत जगन्नाथ राव को कोलकाता सेंट्रल डिवीजन का डीसी नियुक्त किया गया है. 2016 बैच के आइपीएस सुरिंदर सिंह जंगीपुर के एसपी बनाए गए हैं तो 2015 बैच की एसपीएस पापिया सुल्ताना पश्चिम मेदिनीपुर की एसपी बनाई गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इनके अतिरिक्त एडीजी एवं आइजीपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, इनमें 1991 बैच के आइपीएस डॉ राजेश कुमार सिंह दक्षिण बंगाल क्षेत्र का एडीजी एवं आइजीपी बनाया गया है. 1991 बैच के आइपीएस के जयरामन को उत्तर बंगाल क्षेत्र का एडीजी एवं आइजीपी बनाया गया है तो 2003 बैच के आइपीएस डॉ प्रणव कुंतार को आसनसोल-दुर्गापुर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. 2005 बैच के आइपीएस अखिलेश कुमार चतुर्वेदी हावड़ा के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं तो 2009 बैच के आइपीएस अमित कुमार सिंह बैरकपुर के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं. 2009 बैच के आइपीएस सुनील कुमार यादव चंदननगर के पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं.



