जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. चांडिल डैम के जगजीवन कॉलोनी में यह घटना घटी. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है और दुखी भी है. बताया जाता है कि सोनाराम लोहार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी चार साल की बेटी रीति कुमारी के साथ थी. इसी दौरान उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. मां ने अपने घर के अंदर जमीन खोदकर शव को दफना दिया. इसके बाद उसेन खुद लोगों को जानकारी दे दी कि बेटी लापता हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. बच्ची की तलाश चल रही थी. पुलिस ने जब जांच की तो खुद बच्ची के शव को जमीन से निकालकर आंगन में रखकर भाग गयी. इसके बाद बच्ची का शव घरवालों ने देखा. इसके बाद पति ने ही पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद छापामारी कर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उस महिला को जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि सोनाराम लोहार अपने घर से बाहर गया था कि उसी समय इस हादसे को उनकी पत्नी ने अंजाम दे दिया.



