जादूगोड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पोटका में तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी. इधर आसनबनी मंडल (जादूगोड़ा) से निधू दास, सनत सी (पोटका) व कोवाली से श्यामल महाकुड़ नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इधर नए मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा होने के बाद पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनवनी के नए मंडल अध्यक्ष सीबू बने निधू दास ने कहा कि आने वाले दिनों में पोटका प्रखंड के आसनवनी पंचायत में सभी को साथ लेकर चलना व पार्टी की मजबूती प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि पोटका से अगला विधायक भाजपा का होगा.



