जमशेदपुर : जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए जमशेदपुर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ट्रैफिक प्लान जारी की गयी है. शहर में 27 मार्च से 29 की सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. 27 मार्च को सुबह 6 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 1 बजे से रात के 11 बजे तक बसों को छोड़कर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. 28 मार्च को दोपहर 1 बजे से 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, चार पहिया, बस एवं भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. (नीचे भी पढे़ं)
वहीं 28 को दोपहर 2 बजे से रात के 10 बजे तक तीन पहिया वाहनों का परिचालन शहर के गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल, नौ नंबर टैक्सी स्टैण्ड, बसंत टॉकिज, मिनी बस स्टैण्ड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड एवं सवर्णरेखा घाट मार्गों में पूरी तक बंद रहेगा. यह आदेश पुलिस उपाधीक्षक यातायात कार्यालय से उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में जारी किया गया है.



