रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के उड़ीसा के केसना गांव में पद्मश्री एवं संविधान सभा के सदस्य रहे देवेंद्र नाथ सामंत की प्रतिमा निर्माण का कार्य आज से शुरू हो गया है. इस पहल का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा कर रहे हैं. बताया गया है कि आगामी 25 मई को प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा. इस अवसर को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. आज प्रतिमा निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान रामलाल मुंडा के साथ युवा नेता मदन बोदरा और संतोष मुंडा भी केसना गांव पहुंचे. (नीचे भी पढे़ं)

यहां उन्होंने प्रतिमा निर्माण के लिए जिम्मेदारी संबंधित लोगों को सौंपी और कार्य जल्द एवं बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.



