जमशेदपुर : अखिल झारखंड यूथ संघ की ओर से सोनारी दोमुहानी में चैती छठ के मौके पर सेवा शिविर लगाया गया. इसमें लोगों के बीच ठंडा पानी और शरबत का वितरण किया गया. इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. इस आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मी ठाकुर, जयश्री दास, कुमकुम दास, रिद्धिमा ठाकुर, काव्य श्रीदास, मृदुल दास, उत्तम दास, धनेश कर्मकार, काजल दास, कैलाश ठाकुर, ताला महतो, उज्वजल दास, विकास दास, हरिदास समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी. दूसरे अर्घ्य के दिन इस संस्था की ओर से दूध का भी वितरण किया जायेगा.



