गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के बांधडीह गांव निवासी बुजुर्ग महिला डिंगली महतो (70) मंगलवार दोपहर से लापता हैं. परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला गांव की जलेश्वरी महतो और सुमित्रा महतो के साथ नहाने के लिए सुवर्णरेखा नदी के हड़ियाचीपा घाट पर गयी थी. इस दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूब गयी. महिलाओं ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया. लेकिन सफल नहीं हुई. ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति कैलाश महतो का कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. कोई संतान भी नहीं है. समाचार लिखे जाने तक महिला की खोजबीन जारी थी.



