जमशेदपुर : जमशेदपुर में कई थाना में थानेदार रह चुके रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र ठाकुर द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इसको लेकर जमशेदपुर के कदमा थाना में एक एफआइआर की लिखित शिकायत दी गयी है. कदमा के भाटिया बस्ती निवासी सुरिदि सेन ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि 24 मार्च की दोपहर 1.30 बजे जीतेंद्र टाकुर अपने 10 लोगों को लेकर उनके घर के अंदर घुसकर मारपीट करने लगे. जान से मारने की धमकी दी. पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. राइफल के बल पर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने अपनी सिकायत में बताया है कि जीतेंद्र ठाकुर पूर्व में पुलिस ऑफिसर रहे है. वे कहते है कि प्रशासन उनके पॉकेट में है. कोई उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकता. उन्होंने यह भी कहा है कि पहले भी पुलिस से शिकायत की गयी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी दिया है.



