जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हुडको स्थित थीम पार्क के समीप हुई चापड़ कांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने छापेमारी कर और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलमुरी का रहने वाला मो अयान (19), मो फरदीन खान (20), मो शैद उर्फ साहिद (21) और मो फैज राजा उर्फ फैजु (21) शामिल है. वहीं उनके पास से खुन लगा चापड़, खुन लगा शर्ट, दो मोबाइल और दो स्कूटी बरामद की गयी है. थाना प्रभारी प्रेंस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि चापड़ कांड में आर्दश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. इसकी कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में सिटी एसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठन किया गया. छापेमारी के दौरान अब्दुल मारुफ (20) और अब्दुल रहमान (23) को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके स्वीकारोक्ति ब्यान पर अन्य चार अपराधियों को बीती शाम गिरफ्तार की गयी. सभी को जेल भेज दिया गया है.














