जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती में एक युवक की गोली मार दी गयी. अपराधियों द्वारा उस पर फायरिंग की गयी है. उसके हाथ में गोली लगने की सूचना है. घटना के बाद उसको तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है. बताया जाता है कि उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती निवासी 37 वर्षीय विक्रम सिंह अपने घर के पास थे. इसी दौरान अचानक से तीन अपराधी आये और उस पर फायरिंग कर दी. (नीचे भी पढ़े)
फायरिंग के बाद अपराधी भाग निकले. बताया जाता है कि हमलावरों और घायल के बीच हल्की झड़प भी हुई थी, जिस कारण गोली उसके हाथ पर जा लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. क्षेत्र में गोली चलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.















