जमशेदपुर: जमशेदपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती मेन रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने विक्की सिंह राजपूत को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि विक्की सिंह अपनी कार से दूध लेने जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती मेन रोड की है, जहां सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार दो अपराधियों ने विक्की सिंह राजपूत को निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार, विक्की सिंह अपनी कार से दूध लेने निकले थे, तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और करीब से तीन राउंड फायरिंग कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
इस हमले में विक्की सिंह के हाथ में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.














