
जमशेदपुर : जमशेदपुर में त्योहारी सीजन शुरू होते ही बोनस का दौर जारी है. इस बीच टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में वित्तीय वर्ष 2019- 20 का बोनस समझौता हो गया. इस समझौते के तहत 4 करोड़ 60 लाख 89 पैसे कर्मचारियों के बीच बांटे जाएंगे. पिछले साल यह राशि चार करोड़ 29 लाख थी. यह राशि 966 कर्मचारियों में बांटी जाएगी. इसके तहत अधिकतम 67 हजार 183 रुपए 50 पैसे एवं न्यूनतम 23 हजार 360 रुपए 67 पैसे कर्मियों को मिलेंगे. कुल मिलाकर 17.5 फ़ीसदी बोनस टिनप्लेट कर्मियों को मिलेगा. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत सोमवार को यह राशि बैंक में चली जाएगी. बोनस वार्ता के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक आरएन मूर्ति, वीपी एस वेंकटरमन, सीईओ सुब्रतो अग्रवाल, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, सुदामा तिवारी, महेंद्र सिंह सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे.






