जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में जमशेदपुर के वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतिश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया. उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित (स्टैंडर्ड) में 79, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 87 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त किए. प्रीतिश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग कर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाया. भविष्य की योजना के तहत प्रीतिश कक्षा 11 में ह्यूमैनिटीज़ के साथ गणित विषय का चयन करेंगे और आगे चलकर पब्लिक सर्विस/सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से बिना ट्यूशन के भी सफलता संभव है. उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करें.




