पोटका : बिना चालान के बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ कोवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खराईघुट्टू क्षेत्र से 80 सीएफटी बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. यह कार्रवाई कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में की गई. मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों से अवैध बालू परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा. जांच के दौरान वाहन चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना चालान के खनिज का परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी राजस्व की चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.



