आदत्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी अलिशा खातुन ने अपने पति राज अंसारी के घर से गायब होने की शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया है कि 18 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे घर से बिलासपुर जाने की बात कहकर निकले थे. उन्हें 9 बजे फोन करने पर उनका फोन बंद आया. वे बिलासपुर में काम करते थे. कंपनी में फोन करने पर पता चला वह वहां भी नहीं पहुंचे है. तीन दिन बीत जाने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. (नीचे भी पढे़ं)
अंत में वे थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है. राज अंसारी की उम्र 24 वर्ष है. कद 5.5 फीट और रंग सॉवला है. फिलहाल थाना में शिकायत दर्ज करा दी गयी है. किसी तरह के अनहोनी न हो इसलिए राज अंसारी को खोजने की गुहार पत्नी ने लगायी है.














