जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में महिला ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. घटना सोमवार देर रात की है. परिजनों को मंगलवार सुबह जानकारी हुई, तो खलबली मच गयी. परिजनों ने आनन फानन में फंदे से उतारा, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार महिला रूपा देवी (40) की शादी 2003 में अजय वर्मा से हुई थी. वर्षो बाद भी दंपती का कोई औलाद नहीं था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी. (नीचे भी पढे़ं)
मृतका सोनारी बाजार में एक कपड़े का दुकान चलाती थी. महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें लिखा है कि इस आत्महत्या के पीछे उनके घर के किसी भी सदस्य का हाथ नहीं है. संतान नहीं होने की वजह से वह परेशान थी, जिस कारण वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है. पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद ही रूपा देवी के चचेरे भाई की शादी थी. महिला के आत्महत्या करने से पूरा परिवार सदमे में है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



