गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के काशपानी गांव में शनिवार को नावा जुवान जुमिद क्लब काशपानी की ओर से आयोजित 18वें वर्ष दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें डायमंड एफसी तथा सोरेन स्टार भूजुडीह ने फाइनल खेल के लिए क्वालीफाई किया. (नीचे भी पढ़े)
फाइनल मैच बराबर रहने पर ट्राई ब्रेकर के जरिए डायमंड एफसी ने जीत हासिल की. प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम ने बताया कि खेल के क्षेत्र में झारखंड राज्य का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है. जिसके कारण झारखंड सरकार ने खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए नित विभिन्न तरीके से खिलाड़ियों को लाभान्वित करने की दिशा में पहल कर रही है. अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 25000 तथा उपविजेता टीम को 20000 रुपए देकर सम्मानित किया गया. वही सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों टीमों को 8000-8000 रुपए देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही स्पोर्ट्स और रात को संथाली ड्रामा कंपटीशन का भी आयोजन किया गया. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर जोनल अध्यक्ष मंटू महतो, सचिव बादल किस्कू, जिला सदस्य दुर्गा मुर्मू, अशोक महतो, पूर्व मुखिया सह नेता दुर्गा चरण मुर्मू, दुलाराम टुडू, सदानंद सोरेन, संतोष महतो झामुमो पंचायत अध्यक्ष रायसेन टुडू, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, उप मुखिया विक्रम मुर्मू, पूर्व मुखिया हूडिंग सोरेन, एन जे जे सी काशपानी के अध्यक्ष ध्यानचंद सोरेन, सचिव अजीत टुडू, सदस्य सुनील मार्डी, समीर हांसदा, सोमाय मुर्मू, बिमल हांसदा, मानसिंह टुडू, बुद्धेश्वर हांसदा, हूडिंग हांसदा आदि उपस्थित थे.



