जमशेदपुर : बर्मामाइंस चूना भट्ठा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित की गई. विद्यालय में पं रीता देवी ने मां स़रस्वती की पजा संपन्न कराई. विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा व हवन कर स्कूल के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीलाल सिंह ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की आराधना की जाती है. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीलाल सिंह, रीता कुमारी, लखी दास, राजेश कुमार, करनदीप सिंह व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.



