जमशेदपुर : जमशेदपुर में महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत एवं वैष्णव किन्नर अखाड़ा के महंत हिमाशी ने सनातन मठ का शुभारंभ किया. इसमें किन्नर माही ने मां मातंगी की पूजा-अर्चना की. सनातन मठ का मुख्य उद्देश्य सनातन के कार्य करना और सनातन का प्रचार करना है, जैसे धर्म प्रचार जैसी चीज लोगों के बीच जागरूकता लाना, संस्कृत तथा पुराणों का अध्ययन शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान देना है. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी पहली बैठक 30 जनवरी 2025 को हुई थी और आज, 2 फरवरी को एग्रिको में मठ का शुभारंभ किया गया. महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत ने जमशेदपुर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की. इस कार्यक्रम में रवि नंदन, उषा सिंह, रितिका श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद से सविता सिंह तथा कई युवा और बहनें शामिल हुईं.



