जमशेदपुर : जमशेदपुर की ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धालभूमगढ़ में रंगदारी और गुड़ाबान्दा में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस मामले में गुड़ाबांदा के मछभंडार का गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, मुसाबनी के काकदोहा का जीवन कर्मकार उर्फ लुदू कर्मकार, गुड़ाबांदा के मछभंडार का सोकेन कर्मकार और गुड़ाबांदा के मछभंडार का काशीनाथ कर्मकार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इनके पास से देसी पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त मोबाइक, बाइक और अन्य चार मोबाइल फोन बरामद किये गये है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले में एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि 7 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि गुड़ाबांदा के पास कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसके लिए ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर मुसाबनी डीएसपी, घाटशिला एसडी ने नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. जहां मऊभंडार पानी टंकी के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधी पुलिस को देखते ही भागने लगे. उन्हें खदेड़कर पकड़ा गया. वहीं उन सभी ने एक अन्य अराधी का नाम लिया, जिसके छापेमारी कर पकड़ा गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं ये सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में पिस्तौल के साथ घूम रहे थे. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने रंगदारी मामले में नये गिरोह का भंडाफोड किया है. ये सभी धालभूमगढ़, मऊभंडार में घूम घूमकर रंगदारी मांगते थे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते थे. वहीं गुरुचरण हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल चारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



