बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत के बेनासोली गांव के युवक भोदोर कर्मकार नामक युवक को शनिवार की शाम को एक जंगली हाथी ने गांव के पास सड़क पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. हाथी ने युवक के दोनों पैरों को कुचल दिया है. इलाज के लिए घायल युवक को इलाज के लिए निजी वाहन से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल में ले जाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के मुताबिक शाम को युवक नहाने के लिए अपने घर से तालाब की ओर जा रहा था. युवक ने जैसे ही सड़क को पार किया तभी एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. इसके बाद हाथी वहां से चला गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को खाट पर उठा कर घर लाया. एक निजी वाहन से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल ले जाया गया. यहां युवक का हालत स्थिर बनी हुई है. क्षेत्र के लोग हाथियों से भयभीत हैं.



