घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मऊभंडार ब्रांच के समीप शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाज प्लेटिना (वाहन संख्या – जेएच05बीई 5435) की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर धर्मबहाल निवासी शबाना परवीन को टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गई. (नीचे भी पढ़े)

घटना की सूचना मिलते ही मऊभंडार पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला भेजा. घायलों में दाहीगोड़ा निवासी दीपक मुर्मू (45) और चुनुडीह धर्मबहाल निवासी शबाना परवीन शामिल हैं. घायल शबाना परवीन ने बताया कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे यह दुर्घटना घटी. मऊभंडार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.



