जमशेदपुर : जमशेदपुर के काव्यपत ग्लोबल स्कूल (पहले माउंट लिटेरा जी स्कूल था) के बच्चे ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता कैनवाथॉन 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. शैक्षणिक कंपनी एडटेक कंपनी के सहयोग से उलो नामक कंपनी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने का मौका देती है और उनके स्किल को भी संवारता है. कैनवाथॉन 2024 पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन था, जिसमें 4 से 8 क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया था.(नीचे भी पढ़े)
इसमें काव्यपत ग्लोबल स्कूल की 7 क्लास की छात्रा आराध्या सिंह ने नेशनल लेवल में दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने जो पोस्टर बनाया था, उसमें उन्होंने दी थिंग आइ लव माइ फेवरेट स्पोटर्स को दर्शाया था. क्लास 4 के आलकृत सेन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विनर रहे, जिन्होंने पावर ऑफ एआइ का पोस्टर तैयार किया था. इसमें करीब एक हजार स्कूलों के करीब एक लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. काव्यपात ग्लोबल स्कूल की प्राचार्या कबिता अग्रवाल ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि हमारे स्कूल की छात्रा ने यह कमाल राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया है. यह गौरव का क्षण हमारे लिए है.



