सरायकेला: सरायकेला- राजनगर मार्ग पर नौरोडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सुरेश राणा (35) की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना शनिवार की शाम करीब 7 से 8 बजे की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार राणा सरायकेला का रहने वाला था और वह नौरोड़ीह में नगर पंचायत की ओर से बनाए गए फ्लैट में रहता था. शनिवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर पैदल अपने घर आ रहा था. तभी नोरोडी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार की शाम हुई बारिश और घटना स्थल पर घोर अंधेरा होने के कारण घायल सुरेश को कोई देख नहीं पाया और वह रात भर सड़क पर तड़पता रहा. रविवार की सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर गिरे सुरेश को देखा और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी और विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया. सनद आचार्य ने कहा कि यह घटना नगर पंचायत के कार्यपलक पदाधिकारी की घोर लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव से पूर्व ही नगर पंचायत के सभी इंट्री प्वाइंट पर 40- 40 लाइट लगवाने का प्रावधान किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
चुनाव बीतने के करीब तीन माह बाद भी किसी इंट्री प्वाइंट पर लाइट नहीं लगवाया गया. इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी को बार- बार सूचित भी किया गया लेकिन उन्होंने बातों को अनसुना कर दिया. नगर पंचायत जिस अधिकार से यहां के निवासियों से टैक्स को वसूली करता है उसी जिम्मेवारी से सुविधाएं भी बहल करनी चाहिए, लेकिन यहां के नगर के कार्यपालक पदाधिकारी केवल वेतन लेने के लिए ही बैठे हैं यहां की जनता की सुविधाओ से उनका कोई सरोकार नहीं है. सनद आचार्य ने कहा की घटना को जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दे दिया गया है और उनसे लोगों की जान माल की सुरक्षा को लेकर मांग किया गया है की 48 घंटे के भीतर घटना स्थल के समीप रंबल स्ट्रिप लगवाया जाए और उचित लाइट की व्यवस्था कराई जाए. ऐसा नहीं होने पर उचित मंच पर इस समस्या को लेकर आवाज उठाया जाएगा.














