रांची: झारखंड प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए रांची में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इस कार्यशाला में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नियुक्त सभी प्रभारी सांसद मौजूद थे. आयोजित कार्यशाला में यूपी के मऊ के सपा सांसद राजीव राय , बदायू के सांसद आदित्य यादव एवं रामपुर के सांसद मो. नदवी ने रांची के पुराने विधान सभा भवन में समाजवादी पार्टी झारखंड के तमामपदाधिकारियों के साथ इस दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल रहे. दो दिवसीय बैठक में पार्टी की मजबूती के साथ साथ सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई. इस परिचर्चा में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं जरुरतों से अवगत कराया. बैठक यह भी सहमति बनी कि झारखंड में नगर निकाय एवं आने वाले सभी चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ हिस्सेदारी लेगी.(नीचे भी पढ़े)
इसके लिए नियुक्त तीनों सांसदों की टीम से समाजवादी पार्टी झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी डॉ ओम प्रकाश आनंद को यह निर्देश मिला कि पुरे कोल्हान मे आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवार तलाश कर पार्टी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराये. साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करे. सांसदों ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल औद्योगिक क्षेत्र है इसलिए कोल्हान प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है.ताकि कोल्हान में संगठन मजबूत हो, जिसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश आनंद कि जिम्मेदारी बनती है कि वे क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़े, ताकि पार्टी के मजबूती मिले. साथ ही समाज के गणमान्य लोगों से भी मिलकर झारखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करे . सांसदों ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बड़ी समस्या को चिन्हि्त कर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराये जिससे लोक सभा में इन मुद्दे को मजबूती से उठाकर इसका समाधान किया जा सके. इस अवसर पर रंजन यादव, मुस्तफा अंसारी ,डॉ ओम प्रकाश आनंद ,प्रोफेसर जावेद अंसारी समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.



