जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में नयी सुविधा की शुरुआत की गयी है. झारखंड में पहली बार स्ट्रोक क्लिनिक टीएमएच में खोला गया है. वहीं, स्पाइन क्लिनिक का भी उदघाटन किया गया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान बताया गया कि स्पाइन क्लिनिक में मरीजों के मेरुदंड समेत स्पाइन से संबंधित तमाम परेशानियों को दूर किया जा सकेगा. वहीं, उनका तत्काल इलाज किया जायेगा. इसके लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया है. विशेषज्ञों की मदद से यहां स्पाइन का स्पेशल तरीके से इलाज संभव हो सकेगा. वहीं, टीएमएच में ही एक स्ट्रोक क्लिनिक का भी उदघाटन किया गया है. (नीचे भी पढे)

स्ट्रोक क्लिनिक का उदघाटन भी साथ में ही किया गया. स्ट्रोक क्लिनिक झारखंड का अपने तरीके का पहला होगा, जहां तत्काल ब्रेन स्ट्रोक या फिर दिल का स्ट्रोक लगने पर इलाज हो सकेगा. इमरजेंसी सेवा से इसको जोड़ा गया है ताकि अगर ऐसा केस इमरजेंसी में आता है तो तत्काल वहां से स्ट्रोक क्लिनिक में भेज दिया जायेगा. इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सक तैनात किये गये है. 75 हजार रुपये के एक इंजेक्शन की मदद ली जायेगी. इसके बाद स्ट्रोक से तत्काल राहत दिलाने की कोशिश होगी. लेकिन शर्त यह होगा कि स्ट्रोक लगने के तीन से चार घंटे के भीतर मरीज अस्पताल में होना चाहिए. इसके बाद लोगों का इलाज संभव हो सकेगा. कर्मचारियों को पैसा नहीं देना होगा, लेकिन बाहरियों को पैसा देना होगा.




