जमशेदपुर: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच, जमशेदपुर की एग्जीक्यूटिव बैठक बुधवार को रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत आईसीएआई कानपुर से आए डिप्टी सेक्रेटरी सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने की. बैठक में नई कार्यकारिणी टीम का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सीए कौशलेंद्र दास को चेयरमैन चुना गया. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह सीए आनंद अग्रवाल को उप चेयरमैन, सीए ऋषि अरोड़ा को सचिव, सीए मुकुंद केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल को सीआईसीएएसए चेयरमैन, सीए योगेश शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया. नवनिर्वाचित टीम का कार्यकाल एक वर्ष (2025-26) रहेगा, जिसका नेतृत्व सीए कौशलेंद्र दास करेंगे. बैठक का समापन सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर किया.



